Pages

Friday, July 1, 2011

Kuch Kaho na....

She was in his arms. fighting with her life. she is sure that she is going to leave the world soon. she is sure that she is going to leave him soon. she is sure that she is going to be dead soon. she is sure that she is going to be no more in this world soon. 

He is just moving his hands slowly in her head, deep inside her hairs; so slowly, so gently. so, that she might not get hurt. He is sure that after some time she will not get hurt forever. He is sure that he will be left alone in the midst of the crowd. He is sure that he will feel lonely. 
And at this senario he wants to listen something. and he expresses his feelings in this way. here it goes:

सौ जन्म का साथ अपना
साँस का धड़कन से जैसे, 
आस का जीवन से जैसे,
रूप का दर्पण से जैसे,
झूठ  के परदे ना ढूँढो
सच कहो ना.....
कुछ कहो ना.....

एक दूजे के लिए हम,
हाथ में कंगन के जैसे,
पाँव में पायल के जैसे,
प्यास में सावन के जैसे,
झील सी सिमटी ना बैठो,
कुछ बहो ना....
कुछ कहो ना....

जानता हूँ थक गयी हो
उम्र के लम्बे सफ़र में,
साँप से डसते शहर से,
भीड़ के गहरे भंवर से
वक़्त कुछ कहता है, सुनो ना....
इतना डरो ना......
कुछ कहो ना.....

किस तरह लडती रही हो,
प्यास से, वीरानियों  से,
नींद से, रानायिओं से,
मौत से और ज़िन्दगी से,
तीज से और तन्हाईयों से,
सब तपस्या तोड़ डालो,
अब सहो ना.....
कुछ कहो ना....

सांस थी सहमी  सी,
धडकनों को एक डर
इतना तनहा और लम्बा
ज़िन्दगी का ये सफ़र

पल से पल तक जी रहे हैं
तुम ही पल पल आस हो ना
एक पल तो और ठहरो,
एक पल और साथ दो ना....
कुछ कहो ना...... 

0 comments:

Post a Comment

Drop in a few words. It brings smile on my face.